Tuesday 21 August 2012

दोस्तों के बीच सकलदीप सिंह


अपने दोस्तों के साथ सकलदीप सिंह की यह यादगार तस्वीर। अवसरः कोलकाता के महाजाति सदन के एनेक्सी हाल में कीर्तिनारायण मिश्र के कविता संग्रह 'विराट वट वृक्ष के प्रतिवाद में' का लोकार्पण समारोह।
बाएं से पहली पंक्ति में कीर्तिनारायण मिश्र, मार्कण्डेय सिंह, (स्व.)गोपाल प्रसाद, विमल वर्मा, (स्व.)सकलदीप सिंह, (स्व.)राजदेव सिंह कौशल। दूसरी पंक्ति में बाएं से मुरारी लाल शर्मा प्रशांत एवं अवधनारायण सिंह। कार्यक्रम का आयोजन नाद प्रकाशन ने किया था, जिसने इस पुस्तक का प्रकाशन किया है। यह प्रकाशन अभिज्ञात का था। और कार्यक्रम का संयोजन भी उन्हीं का था।

सकलदीप सिंह को राहुल सांकृत्यायन सम्मान

कोलकाता के जनसंसार सभागार में कवि-आलोचक सकलदीप सिंह को राहुल सांकृत्यायन सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान किया जनकवि नागार्जुन ने। समारोह में डॉ.कृष्ण बिहारी मिश्र, गीतेश शर्मा, सुकीर्ति गुप्ता, आशीष सान्याल, रेवती रमन शाह, शंकर माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। यह सम्मान लघु पत्रिका समय संदर्भ की ओर से उसके सम्पादक रवीन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया जाता है। सम्मान व कार्यक्रम के संयोजक अभिज्ञात थे। अब जबकि न तो सकलदीप सिंह रहे और ना ही बाबा नागार्जुन, यह तस्वीरें एक इतिहास हैं। यह तस्वीरें लगभग 20 वर्ष पूर्व की हैं।






गीतेश शर्मा, नागार्जुन, सकलदीप सिंह एवं डॉ.कृष्ण बिहारी मिश्र












आशीष सान्याल, नागार्जुन, सकलदीप सिंह, डॉ.सुकीर्ति गुप्ता, रेवती रमण शाह, शंकर माहेश्वरी











डॉ.कृष्ण बिहारी मिश्र, गीतेश शर्मा, आशीष सान्याल, नागार्जुन, सकलदीप सिंह, अभिज्ञात

Wednesday 1 August 2012

निषेध




























































































सकलदीप सिंह की निषेध में संकलित कविताएं